शहीदों का बदला कब ~ नवदीप पवार

तूँ बन्दा हैं बेकार
क्यूँ नही करता तूँ वार
देश बोले बार बार
तेरी फट्टे हर बार
जनता जानती है सब
नही चुप बैठेंगे अब
अब खोल दे तूँ लब
बता भारत को 
#शहीदों_का_बदला_कब

जनता माँगती जवाब
दे जवानो का हिसाब
नही क़ब्ज़ा हुआ तो
शहीद हुए क्यूँ जनाब?
कब तुझे आएगी शर्म
कर भारत पे रहम
थे वो माँ भारती के लाल
कर उनकी शहादत को सलाम
कर दिखा दुनिया को सब
जनता जानती है सब
नही चुप बैठेंगे अब
अब खोल दे तूँ लब
बता भारत को
#शहीदों_का_बदला_कब

मुँह में दही है जमीं
सरेंडेर करीं क्यूँ सर ज़मीं
मन की बात तेरी जनता ने
हर बार है सुनी
सुन सुन के पके है
पर बात ना बनीं
इस बार सबके है
बात मन में ठनी
अब तूँ सुन जन की बात
मार चीन को तूँ लात
दे पटकनी बॉर्डर पर मात
नही चुप बैठेंगे अब
अब खोल दे तूँ लब
बता भारत को 
#शहीदों_का_बदला_कब

बड़ा बने तूँ राष्ट्रभक्त
अब क्यूँ लगे हैं तुझे दस्त
हमारे जवान हुए शहीद
और तूँ चुनाव में है व्यस्त
अब छोड़ अदाकारी
पोल खुल गयी तेरी सारी
समझ, जो तुझे मिली ज़िम्मेदारी
अब पूरी कर सारी
नही चुप बैठेंगे अब
अब खोल दे तूँ लब
बता भारत को 
#शहीदों_का_बदला_कब

Comments

Popular posts from this blog

पूछता है सैनिक आज लाल आँख कब दिखलाओगे??...सुन्दर कविता ~नवदीप पवार

कांग्रेस बीजेपी की ए-टीम है--:जुबेर मेमन

जब वर्दी वाला करने लगे भेद भाव !!