पूछता है सैनिक आज लाल आँख कब दिखलाओगे??...सुन्दर कविता ~नवदीप पवार

लव लैट्टर नही लिखूँगा 
आँख से आँख मिलाऊँगा 
जो आँख उठेगी भारत की तरफ़ 
उस आँख को वहीं झुकाऊँगा 
मोदी है तो मुमकिन है
मुमकिन कब कर दिखलाओगे??
मौक़ा आ गया है साहेब 
लाल आँख कब दिखलाओगे??
जो चाहता था भारत में मिलना 
दोस्त वो खो दिया 
देख कर ये सब दिल 
भारत माता का रो दिया 
56' के सीने का जोश बताओ कब दिखलाओगे 
देश की जनता पूँछ रही है
लाल आँख कब दिखलाओगे???
देश कि सैनिक बैठे हैं
साहेब कब आँख दिखायेंगे??
धरती माँ से चीनी सेना को 
तब सैनिक मार भगायेंगे
चुप्पी तोड़ो साहेब जी
कब आदेश सेना को सुनाओगे???
पूछता है सैनिक आज 
लाल आँख कब दिखलाओगे??
...✍🏻 नवदीप पवार

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कांग्रेस बीजेपी की ए-टीम है--:जुबेर मेमन

जब वर्दी वाला करने लगे भेद भाव !!